Type Here to Get Search Results !

सपा का प्रतिनिधिमंडल मिला पीड़ित परिवार से दी सहायता राशि

बेगमगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उप्र  अखलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा के बेगमगंज तहसील के लखनपुर गांव की मृतिका राधिका सिलावट की दुखद हत्या के बाद मृतिका के माता पिता व परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और समाजवादी पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार की राशि का चेक सौंपा। उसके बाद प्रतिनिधिमंडल सागर जिले के बरोदिया नोनगर पहुंचा वहां भी ट्रिपल मर्डर के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर वहां भी सहायता राशि का चेक सौंपा।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहायता राशि का चेक पीड़ित परिवार को सौंपते हुए

प्रतिनिधि मंडल में डा मनोज यादव प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार यादव प्रदेश प्रमुख महासचिव,बाबूलाल अहिरवार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी, रतनलाल बाथम प्रदेश अध्यक्ष,अनुशासन समिति समाजवादी पार्टी, कुमारी मोहिनी अहिरवार प्रदेश महासचिव बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी,नंदिनी सिलावट, डॉ.आसिफ अली प्रदेश सचिव सपा, मनोज यादव,कमल खटीक पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, रंजीत यादव, रोहित यादव, रुकनेश कुमार भीम आर्मी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.