Type Here to Get Search Results !

सीवर लाइन निर्माण में तेजी लायें - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट के सभागार में रीवा नगर निगम में सीवर लाइन निर्माण कार्य की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवर लाइन निर्माण कार्य में तेजी लायें, जिससे आम जन को असुविधा न हो। क्षतिग्रस्त सड़क में तत्काल सुधार कराएं। गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखें। उन्होंने आयुक्त नगर निगम को सीवर लाइन निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वीकृत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य तत्काल शुरू करें। पूर्व से निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को तत्काल चालू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण के लिए अतिरिक्त मशीनरी और मैनपावर तैनात किये जाये। बीहर और बिछिया नदी में मिलने वाले सभी नालों का पानी पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाए, उसके बाद ही नदी में मिले इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन सिविल लाइन पार्क का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सिविल लाइन पार्क का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। सिविल लाइन पार्क को विकसित करने के लिए 2 करोड़ 13 लाख रुपए के अतिरिक्त कार्य मंजूर किए गए हैं। इस राशि से 19 दुकानों, पार्किंग एरिया तथा चिल्ड्रेन एरिया का विकास किया जाएगा। पार्क में ओपन जिम और 6 शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.