Type Here to Get Search Results !

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की बरगी व्यपवर्तन परियोजना की समीक्षा

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बरगी परियोजना का पानी सतना में आगामी रबी सीजन के पहले पहुँचाने निर्देश दिये हैं। उन्होने सभी राजस्व अधिकारी भू-अर्जन एवं मुआवज़ा वितरण की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने रीवा में संभागीय बैठक में सभी संबंधित अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारियों को तय सीमा में पूरा करने के लिये नियमित समीक्षा करें।

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों के लंबित अधिग्रहण मामलों की जिलेवार समीक्षा की और प्रगति की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बुधवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से बरगी व्यपवर्तन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री ने एनवीडीए के अधिकारियों से कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने परियोजना अन्तर्गत टनल निर्माण कार्य, नहर की वितरक शाखाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में वीसी के माध्यम से कटनी, मैहर, सतना और पन्ना के कलेक्टर, मंत्रालय से ईएनसी एनवीडीए श्री प्रमोद कुमार शर्मा सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.