Type Here to Get Search Results !

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने इसके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की IFSO (Intelligence Fusion and Strategic Operations Unit) साइबर क्राइम यूनिट ने आंध्र प्रदेश से 24 साल के इंजीनियर ईमानी नवीन को गिरफ्तार किया है।

बता दें दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर 2023 को इस केस की FIR दर्ज की थी। पुलिस को लंबे समय से इस आरोपी की तलाश थी। रश्मिका का डीपफेक इसी शख्स ने बनाया था।

IFSO DCP हेमंत तिवारी ने बताया कि DCW की शिकायत पर 10 नवंबर, 2023 को केस दर्ज किया था। जिसके बाद वीडियो की तकनीकी जांच में काफी मेहनत की गई। पहली बार ये वीडियो ब्रिटिश इंडियन लड़की ने इंस्टाग्राम पर 9 अक्टूबर, 2023 में अपलोड किया था। जिसमें डीप फेक के जरिये रश्मिका का चेहरा लगाकर 13 अक्टूबर, 2023 को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट शेयर किया गया था। जांच के दौरान 500 से ज्यादा सोशल मीडिया के अकाउंट खंगाले गए। जो पहली लीड मिली, वो हैंडल डिलीट कर दिया गया था।

Meta ने काफी मदद की और डिलीटेड अकाउंट्स का डेटा रिकवर करने में 2-3 हफ्ते का समय लगा। IFSO की टीम कई राज्यों में गई। आखिरकार ई नवीन को आंध्र प्रदेश के गुंटूर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.