Type Here to Get Search Results !

मंत्री सिंह ग्वारीघाट नर्मदा तट पर भव्य दीपोत्सव समारोह में शामिल हुए

भोपाल। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आज शाम लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ग्वारीघाट में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला का विराजमान होना एक ऐतिहासिक अवसर है। कई वर्ष की प्रतिक्षा के बाद प्रभु श्री राम अपने स्थान पर विराजमान हुये। प्रभु श्री राम हमारे रोम-रोम में है। उन्होनें कहा कि पहली बार दीपावली भगवान श्री राम लंका विजय कर अयोध्या वापस आने पर मनाई गई थी। आज श्री रामलला अयोध्या में विराजमान हुये इस खुशी में पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। जबलपुर में भी राममय वातावरण में पुण्य सलीला नर्मदा तट ग्वारीघाट में 51 हजार दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस अदभुत विहंगम दृश्य के हजारो श्रद्धालु साक्षी बने। मंत्री श्री सिंह ने सभी को कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मंत्री श्री सिंह के साथ संत शिरोमणी श्री गिरीजानंद सरस्वती महाराज, श्री अशोकानंद महाराज सहित अन्य संतगण, विधायक श्री अभिलाष पांडे, श्री नीरज सिंह एवं अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।

अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में लाईव कार्यक्रम को देखा, सुना तथा इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार सहित संतजन अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन ने भी लाईव प्रसारण को देखा और सुना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.