Type Here to Get Search Results !

मोहन यादव MP के 19वें मुख्यमंत्री, देवड़ा, शुक्ल ने डिप्टी CM की शपथ ली

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे MP के 19वें मुख्यमंत्री हैं। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ 10 मिनट का रहा। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए। राजभवन में CM और डिप्टी CM के साथ PM नरेंद्र मोदी ने चर्चा भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए। भोपाल लौटकर वे आज शाम 5 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की पहली बैठक लेंगे।

शपथ लेने से पहले मोहन यादव ने कहा, 'सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा।' शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मित्रो, अब विदा। जस की तस धर दीनी चदरिया...।'

चुनाव परिणाम के बाद और नए सीएम फेस को लेकर चल रही अटकलों के बीच शिवराज ने X अकाउंट पर लिखा था, 'राम-राम।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.