![]() |
घायल का उपचार करते डॉक्टर |
बेगमगंज। तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सुनेहरा में बिजली के टावर पर काम करते वक्त एक मजदूर का पैर फिसलने से वह काफी ऊंचाई से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके पैर में गंभीर चोट आई। आसपास काम कर रहे मजदूर तत्काल घायल को लेकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया जाकर गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है टावर से नीचे गिरने पर श्रमिक जमरुल हक आयु 26 वर्ष निवासी कलकत्ता मालदा टाउन के शरीर में तो चोटें आई हैं लेकिन पर में गंभीर फ्रैक्चर आया है यह तो अच्छा रहा की जब मजदूर नीचे गिरा वह खेत की मिट्टी पर गिरा अन्यथा गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।