Type Here to Get Search Results !

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित

हितग्राहियों को वितरित किए गए योजनाओं के हितलाभ

बेगमगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ऊमरखोह से शुरू हुई यात्रा ग्राम पंचायत सुमेर  पहुंची जिसमें विशेष रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत शामिल हुए।  ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन भी किया गया। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दोनों ही ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया । इसके उपरांत शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविरों में आईईसी वैन द्वारा एलईडी के माध्यम से शासन की विभिन्न संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। इसके अतिरिक्त शिविरों में पूर्व में शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी-मेरी जुबानी अंतर्गत योजना का लाभ पाने के बाद जीवन में आए बदलावों और आर्थिक उन्नति के बारे में अवगत कराया गया। 

पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड,  और आभा आईडी बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है की अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए उन्होंने जन प्रतिनिधियों से आगे आकर पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने में भरपूर सहयोग करने का आवाहन किया। 

कार्यक्रम के शुरू में ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों मंचासीन अतिथियों,

विकसित भारत संकल्प यात्रा मैं मौजूद अधिकारियों का ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान विभिन्न लोगों को हित लाभ भी प्रदान किए गए जिसमें ग्राम पंचायत सुमेर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास  के लाभान्वित हितग्राही राजेश यादव पुत्र श्यामलाल यादव, जानकी यादव पत्नी जगदीश यादव, सुरेश रजक  पुत्र प्रीतम सिंह,शांति बाई साहू  पत्नी हरगोविंद साहू, अरविंद साहू पुत्र रामसेवक साहू।

उज्जवला गैस के लाभान्वित हितग्राहियों में कौशल्या साहू  पत्नी नीलेश साहू, सुसमा ठाकुर पत्नी अमरसिह ठाकुर,अभिलाषा ठाकुर पत्नी देवीसिह, मीना बाई  पत्नी गनपत सिंह।

 पीएस किसान सम्मान निधि के लाभान्वित हितग्राहियों मे गौरा बाई पत्नी प्रहलाद सिंह, किशन साहू पुत्र बाबूलाल साहू, हरदयाल कुशवाहा पुत्र लल्लूलाल कुशवाहा, रामविशाल गौर पुत्र गोरेलाल गौर, रामस्वरूप साहू पुत्र हरगोंविद साहू।

मातृ वंदना योजना के लाभान्वित हितग्राहियों में कीर्ति साहू पुत्रि सौरभ साहू, रेखा बंसल पुत्रि मनोज बंसल, रामवती पुत्रि रंजीत बंसल, सपना ठाकुर पुत्रि अनिल ठाकुर, भूरी बी  पुत्रि शाहिद अली को हित लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ रवि शर्मा, सरपंच भगवान सिंह सोलंकी, सहनाभ सिंह सोलंकी, अवध बिहारी, पार्षद बृजेश लोधी, अजय जाट, खेमचन्द्र साहू, हरि साहू, परम लाल, संजय साहू, राहुल शर्मा, देवी सिंह कुशवाहा, राजेश यादव, भगवान दास साहू, दीपेश साहू,  कुंवर पाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह सरपंच, सुखवीर सिंह सरपंच, प्यारेलाल साहू साथ ही प्रशासनिक अधिकारी एसडीम सौरभ मिश्रा, सीईओ आशीष जोशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सोनी  ने किया और आभार  सरपंच भगवान सिंह सोलंकी ने व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.