Type Here to Get Search Results !

एम.पी. ट्रांसको के इंजीनियर्स नयी तकनीकों को अपनायें : प्रमुख सचिव ऊर्जा दुबे

भोपाल। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने कहा कि एम.पी. ट्रांसको के इंजीनियरों ने अपने अथक परिश्रम से एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी को देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनाया है। उन्होंने कहा कि एम.पी. ट्रांसको ने अनेक नवाचार किए हैं, जिसमें ड्रोन द्वारा ट्रांसमिशन टॉवरों की पेट्रोलिंग जैसे कार्य शामिल हैं। इसे समूचे देश में सराहना मिली है। एम.पी. ट्रांसको द्वारा प्रदेश के महानगरों में सबस्टेशन बनाने के लिए भूमि की कमी को देखते हुए कम स्थान में जीआईएस सबस्टेशन बनाये जाने के निर्णय को उचित बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जीआईएस सबस्टेशन के साथ अंडर ग्राउंड सबस्टेशन ही विकल्प रह जायेगा। श्री दुबे ने यह बात जबलपुर में एम.पी. ट्रांसको की समीक्षा बैठक में कही।

श्री दुबे ने एम.पी. ट्रांसको के इंजीनियरों का आव्हान किया कि वे अपनी उपलब्धियों एवं नवाचारों को राष्ट्रीय फोरम में रखें। सिस्टम में ज्यादा से ज्यादा नवाचार करने के साथ नयी तकनीकों का भी समावेश करें, जिससे ट्रांसमिशन सिस्टम समय के साथ अपग्रेड होता रहे। उन्होंने ट्रांसमिशन लाइनों की ट्रिपिंग और पावर ट्रांसफार्मर फेल्यूर की समीक्षा भी की। ट्रांसमिशन एलीमेंट की सतत् निगरानी और उनके त्वरित सुधार के निर्देश दिए। बैठक में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कंपनी की वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.