Type Here to Get Search Results !

जो कमियां रह गई है उन्हें दूर किया जाएगा,

कार्यकर्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा: रामपाल सिंह

भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक

बेगमगंज। विधानसभा चुनाव में जिने कार्यकर्ताओं ने निष्ठा के साथ रात दिन मेहनत की है वे सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं। कार्य करने में जो कमियां रह गई हैं उन्हें दूर किया जाएगा। कार्यकर्ता बे झिझक क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें, प्रदेश में सरकार भाजपा की है। सिलवानी विधानसभा में किन कारणों से हम, लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं उसका चिंतन किया जाकर समाधान किया जाएगा। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान बरकरार रहेगा। हर संभव कार्यकर्ताओं की मदद की जाएगी।

दशहरा मैदान भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने उक्त बात कहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया की हम हर समय कार्यकर्ताओं के साथ थे और हमेशा रहेंगे आपको किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने मीडिया के मित्रों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.