भोपाल। मंत्रालय परिवार के वरिष्ठ सदस्य और मंत्रालय संघ के पूर्व पदाधिकारी श्री आनंद भट्ट को माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी का निज सचिव नियुक्त किए जाने पर मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ हर्ष व्यक्त करता है। संघ की ओर से श्री आनंद भट्ट को यह महत्वपूर्ण और संवेदनशील दायित्व मिलने पर बहुत बहुत बधाई दी गयी है और श्री भट्ट का चयन इस महत्वपूर्ण पद पर करने हेतु माननीय उपमुख्यमंत्री जी और सामान्य प्रशासन विभाग को धन्यवाद आभार प्रेषित किया गया है।इस चयन से शासन और कर्मचारी वर्ग के बीच का सामंजस्य सौहार्द्र और दृढ़ होगा तथा कर्मचारियों की समस्याएं निर्णायक स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
श्री आनंद भट्ट को माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी का निज सचिव नियुक्त किए जाने पर संघ ने दी बधाई
दिसंबर 17, 2023
0
Tags