Type Here to Get Search Results !

करणी सेना जिला महामंत्री जयपाल सिंह ठाकुर की अज्ञात हमलावरों ने ढाबे पर की हत्या।

घटनास्थल पर पुलिस जांच करते हुए

बेगमगंज। तहसील के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सुनवाहा अन्तर्गत करणी सेना के जिला महामंत्री पूर्व जनपद सदस्य जयपाल सिंह ठाकुर की शुक्रवार की रात ढाबा पर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी और मृतक का मोबाइल लेकर भाग गए।

आपको बता दे कि सुनवाहा से बिलेहरा सड़क पर स्थित जयपाल सिंह ठाकुर स्वयं का ढाबा संचालित करते थे। और शुक्रवार की रात वह आपने ढाबा पर ही थे। अज्ञात हमलावरों ने जयपाल सिंह ठाकुर के ऊपर धारदार हत्यार से हमला कर दिया हमलावरों से बचने के लिय जयपाल सिंह ठाकुर ने कमरे के अंदर घुस कर गेट लगा कर कुंडी लगा ली थी। लेकिन तब तक हमलावरों ने जयपाल सिंह के सर पर अनेक धारदार हत्यारों से बार कर घायल कर दिया था। हमलावर जाते जाते मृतक का मोबाइल भी उठा ले गए। सुबह जब गांव का कमल सिंह नामक ग्रामीण ढाबे पर पहुंचा तब उस ने ढाबे पर खून के छीटें देखे और कमरे की अंदर से कुंडी बंद देख खिड़की से अंदर झांका तो जयपाल सिंह लहूलुहान हालत में वेसुध पड़ा था। कमल सिंह ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देकर बुलाया परिजनों ने गेट की कुंडी तोड़ कर अंदर जाकर देखा तो जयपाल सिंह ठाकुर मृत हालत में था। पूरे में खून फैला हुआ था। घटना की सूचना परिजनों ने सुल्तानगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया वही खोजी डॉग को अज्ञात हमलावरों का सुराग ढूढने घटना स्थल पर घुमाया गया। वहीं मौके पर एडिशनल एसपी कमलेश कुमार, एसडीओपी अनिल मौर्य,सिलवानी टीआई डिपीसिंह, सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने भी  घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। साथ ही अज्ञात हमलावरों की तलाश मैं जुट गई  है।

इस संबंध में एडिशनल एसपी कमलेश कुमार का कहना है कि अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

मृतक का जीवित अवस्था का




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.