Type Here to Get Search Results !

सुल्तानपुर में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए दी सटीक जानकारी

सुल्तानपुर। शुभम शारदा हाई स्कूल में विज्ञान मेला आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के कक्षा 6 से लेकर  दसवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने विज्ञान एक चमत्कार है को अपने हाथों से उकेरते हुए एक से बढ़कर एक विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर उपस्थित लोगों को अचंभित कर दिया। स्कूल के कक्षा छठी एवं दसवीं के छात्र -छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान 3 उपग्रह पर एक अनोखी झांकी प्रस्तुत करते हुए विज्ञान के चमत्कार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों कोप्रदर्शनी निहारने को बाध्य कर दिया। वही कक्षा दसवीं के छात्रों ने आज के युग में प्रदूषण और पहले युग का प्रदूषण इसके बारे में प्रदर्शनी के जरिए जानकारी दी और बढ़ते प्रदूषण के बारे में लोगों को प्रदर्शन के माध्यम से समझाईश दी। छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए बाल मेले का भी आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम में सुबह 11 से देर शाम तक विज्ञान मेले का आनंद उठाया। एवं प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती झांकियां को निहारते हुए छात्र-छात्राओं को इस सफल कार्यक्रम की बधाई शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.