Type Here to Get Search Results !

9वें दिन 60 करोड़ कमाने वाली इकलौती फिल्म बनी एनिमल

मुंबई। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर लगातार बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 660.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के 9वें दिन शनिवार को फिल्म ने वर्ल्डवाइड 60.22 करोड़ कमाए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 9वें दिन वर्ल्डवाइड इतना बड़ा कलेक्शन करने वाली एनिमल भारत की पहली फिल्म है।

फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टुटेजा ने हाल ही में एनिमल की कमाई पर अपडेट दी है। उनके अनुसार फिल्म ने शनिवार को 60.22 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। जबकि शुक्रवार को फिल्म ने रिकॉर्डब्रेकिंग 37.37 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 660.89 करोड़ हो चुका है।

फिल्म का कलेक्शन अपडेट देने वाली वेबसाइट sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने सिर्फ भारत में 9वें दिन 38 करोड़ कमाए हैं। फिल्म 8वें दिन भी सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना चुकी है। सिर्फ हिंदी भाषा में ही फिल्म ने 21.56 करोड़ रुपए कमाए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.