Type Here to Get Search Results !

डॉ विक्रम बाथम ने अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता 2023-24 नई दिल्ली में जीते तीन स्वर्ण पदक

भोपाल! मध्यप्रदेश सिविल सेवा तैराकी टीम ने चार स्वर्ण पदक,तीन रजत पदक,चार कांस्य पदक कुल -11 पदक जीत कर मध्यप्रदेश राज्य को गौरवान्वित किया  अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता वर्ष 2023-2024 का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में दिनांक 15 दिसंबर 2023 से 17 दिसंबर 2023 तक हुई प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेज की तैराकी टीम के पदक प्राप्त खिलाड़ियों के नाम और उनके द्वारा प्राप्त पदकों का विवरण इस प्रकार है : --

(1) डॉ विक्रम बाथम- 50M FREE STYLE, 50M BREAST STROKE, 50M BACK STROKE- सभी मे स्वर्ण पदक 

(2) सुधीर नेमा -50M BREAST STROKE- कांस्य पदक ,50M BACK STROKE- कांस्य पदक 

(3) संजय बाथम- 50M BUTTER FLY- कांस्य पदक 

(4) डॉ नेहा बघेल 100M BREAST STROKE- कांस्य पदक,200M BREAST STROKE- रजत पदक 

(5) श्रीमती बबीता चौरे DIVING 1M SPRING BOARD - रजत पदक , DIVING 3M SPRING BOARD- स्वर्ण पदक 

(6) श्री समीर हरदास- DIVING 3M SPRING BOARD - रजत पदक 

उक्त खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त कर मध्यप्रदेश राज्य को गौरवान्वित किया उल्लेखनीय है  की डॉक्टर विक्रम बाथम ने अपनी तीनों इवेंट्स में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं टीम के कोच श्री हरीश शुक्ला एवं टीम मैनेजर श्री गणेश राम बाथम तथा श्री सुरेश सिंह कप्तान MPCS एवं अन्य साथी खिलाड़ियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई!


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.