Type Here to Get Search Results !

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मंदिर पर हुई भव्य आरती

श्री गंगा सेवा समिति ने किया पारंपरिक आयोजन

ब्यावरा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर में स्थित गंगा माता के मंदिर पर भव्य गंगा आरती एवं दीपदान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गंगा आरती में बहादुरपुरा आश्रम के पीठाधीश्वर नीलेश महाराज, भागवत आचार्य अपूर्व नागर एवं विद्वान कामेश आचार्य के द्वारा महाआरती संपन्न की गई। कार्यक्रम में सैकड़ो माता एवं बहनों ने मंदिर परिसर स्थित गंगा घाट पर दीपदान किया। माता गंगा के इस मंदिर में बहनों एवं माता ने मां गंगा को छप्पन भोग की महाप्रसाद देवी चढ़ाई गई। गंगा सेवा समिति द्वारा गंगा मंदिर में विगत 5 वर्षों से मां गंगा आरती की जा रही है। इस महा आरती में नगर के गणमान्य नागरिकों ने माता गंगा एवं गंगेश्वर महादेव के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाया। इस महा आरती में पधारे सभी आगंतुकों का श्रीगंगा सेवा परिवार समिति के डॉ. मुकेश मारू ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार, रामनारायण दांगी, विश्वनाथ दांगी, धर्मेंद्र शर्मा, चंद्रकांत त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, मुकेश सेन, कमल आलोक प्रसाद, देवीसिंह यादव, बद्रीप्रसाद मीना, राधे दांगी, रामगोपाल दांगी, विनोद नागर सहित कई लोग उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.