Type Here to Get Search Results !

शतरंज खेलने से होता है बच्चो का मानसिक विकास

sagar. रोटरी क्लब ऑफ सागर के रोटरी कम्युनिटी कोर्प (आर सी सी) के द्वारा आयोजित निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि रोटेरियन जीएल अग्रवाल  ने महाभारत का उदाहरण देकर कहा कि  शतरंज की 7 चालों की तरह शकुनी भी 7 चालें आगे सोच कर सलाह देता था।

मुख्य अतिथि ने स्वयं भी बच्चों के साथ शतरंज खेला।

आज दिनांक 12/11/ 23 दिन रविवार को रोटरी क्लब ऑफ सागर के रोटरी कम्युनिटी कॉर्प (आर सी सी) के द्वारा रोटरी कम्युनिटी कोर्प (आर सी सी) शतरंज प्रशिक्षण दिनांक 12/ 11/ 23 दिन रविवार सुबह 9:00 बजे कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में रो. जी.एल. अग्रवाल के मुख्य अतिथेय, आरसीसी चैयरमेन अधिवक्ता वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा, आरसीसी बहेरिया अध्यक्ष फिडे आर्बिटर इंजीनियर अंकुर सिंह ठाकुर, वैज्ञानिक डॉ. आशीष त्रिपाठी कृषि विज्ञान केंद्र, अजय उपाध्याय, चतुर्भुज सिंह ठाकुर, राम बहादुर शाही, नंद कुमार मिश्रा, आयुष्मान सैनी, प्रभात राणा, विनीता राजपूत, सपना लोधी, निरंजन सिंह ठाकुर, चंद्रभान सिंह ठाकुर, माखन विश्वकर्मा, केसरी रजक की उपस्थिति में किया गया। इस प्रशिक्षण में 22 बच्चों ने सहभागिता की। यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 9:00 से 11:00 तक निशुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाएगा।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शतरंज में बच्चों की दिलचस्प बढ़े और जिससे उनके खेल के स्तर में बढ़ोतरी हो एवं आगामी 5 वर्षों में सागर के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सके।

आज वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा अधिवक्ता का जन्मदिन भी था जो उन्होंने बच्चों के साथ मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.