मुंबई। बॉलीवुड में हर साल दिवाली पार्टी की खूब चर्चा होती है। चाहे वो मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी हो या एकता कपूर की। रमेश तौरानी से लेकर कई बड़े प्रोड्यूसर्स ,फैशन डिजाइनर और एक्टर्स अपने घर पर दिवाली पार्टी रखते हैं।
इस बार मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सलमान खान कैजुअल लुक में पहुंच गए थे। इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा की तरह सिंपल लुक में नजर आईं। इस दिवाली दिशा पाटनी का साड़ी लुक भी काफी चर्चा में रहा।
सेलेब्स की दिवाली लुक पर हमने मशहूर फैशन डिजाइनर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहित वर्मा से बात की है। रोहित ने कहा कि सलमान खान कभी भी डिजाइनर और महंगे कपड़े नहीं पहनते। वो पार्टीज में भी आरामदायक कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।
रोहित के मुताबिक, ऐश्वर्या का वजन बढ़ गया है, जिसकी वजह से वो उम्रदराज लग रही हैं। हालांकि ऐश्वर्या आज भी सिर्फ कॉटन के कपड़े पहनकर निकलें तो उनसे ज्यादा खूबसूरत कोई नहीं दिखेगा। रोहित ने कहा कि दिशा पाटनी खुले कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। वो इन्हें अच्छे से कैरी करती हैं, जो देखने में वल्गर नहीं लगता। हालांकि वो रेगुलर कपड़े पहनतीं तो और बेहतर लगतीं।