Type Here to Get Search Results !

गरीब के लिए योजनाओं से देश व प्रदेश के विकास में भाजपा ने किए उल्लेखनीय काम: रामपाल सिंह

बेगमगंज। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों के जनसंपर्क के कार्यक्रम गति पढ़ते जा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह ने शनिवार  को जनपद पंचायत  के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद लिया ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए एक बार फिर भाजपा को जीतने का संकल्प दोहराया।

रामपाल सिंह जनसंपर्क करते हुए

रामपाल सिंह जनसंपर्क के दौरान ग्राम सेमरा, कल्याणपुर, कस्बा चौका, भुरेरू रेहटवास,नैनविलास मेहगवां टप्पा सहित करीब एक दर्जन ग्रामों में पहुंचे जहां उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चना की वही बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए  किसानों, ग्राम वासियों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए  कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपके साथ रही है किसान भाईयों और व्यापारियों का आशिर्वाद भाजपा के लिए बना रहे मुझे ऐसा विश्वास है उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर  कहा कि सिलवानी बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के लिए अपना मत अवश्य करें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबजनों के लिए योजनाओं से उनका जीवन स्तर उठाने का काम किया वहीं देश एवं प्रदेश के विकास में भाजपा सरकार ने कई अहम कदम उठाएं है। श्री सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए जन धन खाते खुलवाकर योजनाओं के माध्यम से उनके हक के पैसे उनके खाते में सीधे डलवाने का काम किया। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़कों का जाल बिछाया है। नल जल योजना से

घर-घर शुद्ध जल की व्यवस्था भाजपा सरकार ने की है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से गरीबों का विवाह, किसानों के खाते में सम्मान निधि से किसानों को सम्मान देने का काम भाजपा सरकार ने किया, किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों की खेती किसानी में आसानी हुई। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने श्री राम मंदिर के निर्माण लिए मार्ग प्रशस्त किया। पावागढ़ कालिका मंदिर,सलकनपुर कोरिडोर बनवाए, सोमनाथ मंदिर, काशीविश्वनाथ कोरिडोर मंदिर बनवाया, उज्जैन में महाकाल लोक बनवाया, ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य जी की विशाल प्रतिमा बनवाई परशुरामजी छत्रपति शिवाजी कोरिडोर भाजपा सरकार ने बनवाई, चार धाम रोड निर्माण कार्यो सहित कई अहम फैसल देश एवं प्रदेश के लिए भाजपा सरकार ने लिए ।भाजपा सरकार ने एक ओर गरीबों के लिए कल्याण के कार्य किए तो वही दूसरी ओर देश एवं प्रदेश की धरोहर के जीर्णोद्धार के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। मध्य प्रदेश सहित सिलवानी विधानसभा के विकास में डबल इंजन की सरकार ने अहम भूमिका निभाई है कांग्रेस के समय में परिवहन के क्या साधन से आप बखूबी जानते हैं सिंचाई का प्रतिशत शून्य था बिजली किस तरह से आपको प्राप्त होती थी बिना बिजली की राते कैसे गुजरती थी और आज विकास के बाद आपकी क्या स्थिति है अच्छे से समझते हो मुझे बताने की जरूरत नहीं है। विकास का पहिया गतिमान रहे प्रदेश एवं देश में भाजपा की सरकार दृढ़ और मजबूत हो इसके लिए आने वाली 17 नवंबर को कमल के सामने वाला बटन दबाकर मुझे आशीर्वाद प्रदान करें ताकि हमेशा यह आपका सेवक सभी की सेवा करता रहे।

जनसंपर्क में अजब सिंह लोधी, जगदीश लोधी, मोहित लोधी,पुष्पेंद्र ठाकुर, बसंत शर्मा, डॉ रवि शर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र सोलंकी एडवोकेट, भगवान सिंह सोलंकी, अमर सिंह शाक्य, पूरन सिंह अहिरवार, आदर्श शर्मा, शुभम दुबे, महेश चंद्र साहू, सुदर्शन घोषी, ओमकार यादव समेत अनेको कार्यकर्ता साथ थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.