Type Here to Get Search Results !

श्री बिहारी मंदिर गांधी बाजार में अन्नकूट महोत्सव परंपरागत रूप से मनाया गया

अन्नकूट महोत्सव

बेगमगंज। सकल नेमा समाज एवं नेमा नवयुवक मंडल द्वारा नेमा समाज के श्री बिहारी मंदिर गांधी बाजार में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में समाज बंधुओ के अलावा नगर के गणमन्य लोग भी शामिल हुए। विशेष रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मलखान सिंह जाट, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, पार्षद अजय जैन, अजय जाट, शोभाराम नगरिया कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा अर्चना की।

सुबह 8 बजे प्रभात फेरी शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी और मंदिर आकर उसका समापन किया गया। सुबह 11 बजे अन्नकूट दर्शन कराया गया 12 बजे महा आरती का आयोजन किया गया एक बजे से शाम 5 बजे तक महाप्रसादी भोजन प्रसादी का वितरण के साथ ही दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नेमा समाज के श्री बिहारी मंदिर मे़ गोवर्धन महाराज के जयकारे गूंज रहे थे। अन्नकूट महोत्सव के आयोजन में श्रद्धालु अपने घरों से छप्पन भोग बनाकर मंदिर पहुंचे। नेमा समाज के 40 परिवार  है जो अपने घरों से तीन-तीन किस्म के व्यंजन बनाकर लेकर आए। पंचामृत से अभिषेक व पूजन कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई। मंदिर में ग्वाल बालों संग श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की आकर्षक झांकी छप्पन भोग के साथ सजाई। महिलाओं द्वारा हरे राम हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमते गाते श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया।वहीं समाज की कन्याओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही  लूटी।

सुबह 8 बजे समाज बंधुओ ने गोवर्धन महिमा कथा के साथ अन्नकूट महोत्सव का शुभारम्भ किया। शंखनाद, मृदंग व मंजीरों संग कीर्तन करते हुए गोवर्धन शिला को डोले में विराजमान कर पंडाल तक झूमते गाते श्रद्धालुओं ने स्थापित किया। जहां पंचामृत से विधि विधान के साथ गोवर्धन शिला का अभिषेक किया। श्रद्धालु अभिषेक के लिए अपने-अपने घरों से दूध, दही, घी, शहद… आदि सामग्री लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। अंत में आरती कर गोवर्धन महाराज के जयकारों संग परिक्रमा लगाई।

भगवान को भोग लगाकर भक्तों में अन्नकूट प्रसाद बांटा गया।  इस अवसर पर अनुकू महोत्सव क्यों मनाया जाता है की कथा का वर्णन भी बड़े ही मार्मिक अंदाज में किया गया। कार्यक्रम के अंत में नेमा नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार नेमा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

समाज के प्रबुद्ध जनों में रमेश कुमार नेमा, प्रभु नेमा, अजय नेमा, महेश नेमा, ध्रुव नेमा, मदन नेमा, बिंदु नेमा, राजू नेमा, रजनीश नेमा, नीरज नेमा, सचिन नेमा, शालिगराम नेमा, संजय नेमा, रमसू नेमा, श्रीनेमा, किशनलाल नेमा,मंगा नेमा, भगवान दास नेमा, रामगोपाल नेमा,शंकर नेमा, आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.