Type Here to Get Search Results !

विश्व के शीर्षस्थ कृषि वैज्ञानिकों में फिर शामिल हुए डॉ. मनोज त्रिपाठी

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भोपाल में हैं पदस्थ

भोपाल। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भोपाल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी को लगातार तीसरी बार 2023 के विश्व के दो प्रतिशत शीर्षस्थ वैज्ञानिकों में स्थान बनाया है। इसके बारे में अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इस वर्ष के लिए दुनिया के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों की सूची जारी की है। 

यह सूची विश्व के सभी वैज्ञानिको के शोध कार्यो, शोध पत्रों एवं शोध कार्यो का विश्व के विकास में प्रभाव का सर्वे के बाद जारी होती है। इसके लिए कई तरह के मानक तय किए जाते हैं। इसमें सबसे अहम मानक यह होता है कि दुनिया के किसी वैज्ञानिक का शोध सबसे ज्यादा उल्लेखित किया जाता है। यानी उनके शोधपत्रों के हवाले से अथवा उसे आधार बनाकर कितने शोधकार्य या पेटेंट हुए। इसके अलावा उस वैज्ञानिक के कितने शोधपत्र प्रकाशित हुए। वह शोध दुनिया को नई जानकारी देने अथवा अभूतपूर्व बदलाव की सौगात देने में कितना भूमिका रही। ज्ञात हो कि डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने यह उपलब्धि 2021 तथा  2022 में भी प्राप्त की थी। यूएसए की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी वैज्ञानिकों की सूची को  विश्व की प्रतिष्ठित एल्सीवीर द्वारा प्रकाशित किया गया। डॉ. त्रिपाठी  राष्ट्रीय एकेडमी के भी सदस्य है तथा विगत माह प्रोबायोटिक सोया चीज स्प्रेड पर भारत  सरकार द्वारा पेटेंट भी प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.