Type Here to Get Search Results !

सहमति बनाकर मुलताई को बनाएगें जिला - शिवराज

भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के पक्ष में की विशाल जनसभा

भोपाल।  मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जिले की मुलताई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के पक्ष में हाई स्कूल ग्राउंड पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुलताई को जिला बनाने के लिए मै सहमति देता हूॅ। हम सभी की सहमति से मुलताई को जिला बनाने के पक्ष मे है। जनसभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो कमलनाथ खाली खजाने का बहाना बनाकर हाथ खडे कर देते है ऐसा मुख्यमंत्री किसी काम का नही होता। मॉ ताप्ती के आशीर्वाद से मै कहने का साहस रखता हूॅ कि पैसो की कोई कमी नही है। 10 तारिख आ रही है कांग्रेसी उल जूलूल टवीट कर रहे है लेकिन राशी आएगी। जलने वाले जलते रहे आप का मामा बेटियों और बहनों को कभी मजबूर नही रहने देगा। लाडली बहना योजना दुनिया की सबसे बडी योजना है। जिसके तहत प्रतिमाह एक हजार की मदद भी सरकार के लिए 15 हजार करोड प्रतिमाह है। बावजूद बहनों को मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्व है। क्योकि हम सरकार नही चलाते परिवार चलाते है। भाजपा सरकार ने निकाय चुनावों में महिलाओं के नेतृत्व को निखारने के लिए आरक्षण की व्यवस्था करी है। वही किसानो के खाते में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहा 6 हजार रू.प्रतिवर्ष पहंुचा रहे है तो वही मध्यप्रदेश सरकार भी 6 हजार रू. सालाना किसानों को सम्मान के रूप में दे रही है। इस तरह किसानो को भी साल के 12 हजार रू.की मदद मिलती है। जिले मे जितने भी डेम बने है वह सब भाजपा सरकार मे बने है जहा सिंचाई के लिए दिक्कत है वह दूर की जाएगी। श्री चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ ने तीर्थ दर्शन यात्रा बंद कर दी थी अगर दोबार उसे मौका मिला तो ना लाडली रहेगी ना बहना रहेगी ना योजना रहेगी। इस बार का चुनाव हम अकेले नही लडेगें जनता हमारे पक्ष मे लडेगी बहनो को निकलना पडेगा भांजो को निकलना पडेगा। अपने बच्चो के भविष्य के लिए प्रदेश के कल्याण के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है वहीं जन सभा की शुरूवात से पहले श्री चौहान ने मॉ ताप्ती मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। जन सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने मुलताई मे ताप्ती लोक बनाने की बात कही तो पूरे पांडाल में मॉ ताप्ती के जयकारे गुजने लगें। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि 2013 से 2018 तक मुलताई में विकास की ईबारत लिखी गई आज जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है वहीं लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को स्वर्णीम प्रदेश बनाने के पुख्ता प्रयास किए है मुलताई के कांग्रेस विधायक पर हमला करते हुए श्री उइके ने कहा कि यहा के विधायक ने पांच साल क्या किया। यह पुछना जरूरी है जिनके पास कभी दो चार एकड जमीन थी वह आज पांच सौ करोड के मालिक बताए जा रहे है। यह सवाल भी जनता को करने की जरूरत है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुलताई के भाजपा प्रत्याशी सहज, सरल, सुलभ चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा ने मुझे पुनः प्रत्याशी बनाया है क्षेत्र में कुछ जगह सिंचाई की जरूरत है। वह भी पूरा करना मेरी प्राथमिकता मे है। जनसभा का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने किया । मुलताई जनसभा में मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा मुलताई विधानसभा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख,सांसद डीडी उईके, बैतूल भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाह, विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, मनीष माथनकर, प्रह्लाद साहू, वर्षा गढ़ेकर, भास्कर मगरदे, गणेश साहू,विजय घोड़की,राजेश सोनारे, राजेश हिंगवे, परसराम खाकरे सहित भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

आम आदमी पार्टी छोड ली भाजपा की सदस्यता - इस सभा में आम आदमी पार्टी से भारी  संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनमें पूजा आशीष पाटिल, जमुना गोलू घागरे, अनीता प्यारेलाल घागरे, वर्षा वामन पठाढे, नेहा विजय राजूरकर, कुसुम नवीन अग्रवाल ,गंगा अजीत देशमुख ,भारती सुरेश बुवाड़े ,संतोषी सुरेश गोहिते, रेखा नागलें, पिंकी देवेंद्र ठाकुर, प्रमिला गोहीते ,संगीता गौतम पाटिल, मीरा मुन्नालाल कुलकर्णी, शोभा हरि पाटिल, पूजा लोखंडे, किरण पिंटू खपड़िया, सरिता माणिक पाटिल,मीना जाटव, नीलम जाटव, कविता मालवी, लीला गुलबाके, बेला बाई धांधू हजारे, रोशनी हरीश पंडोले, कविता पवार सहित महिलाओं ने भाजपा सदस्य ग्रहण की।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.