Type Here to Get Search Results !

दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में

हिंदू उत्सव समिति कार्यक्रम को अंतिम रूप देने बैठक

शब्बीर अहमद, बेगमगंज। असत्य पर सत्य की विजय का महोत्सव विजया दशमी का पर्व दशहरा  हिन्दु उत्सव समिति के तत्वाधान में बड़े उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संजय सोलंकी एवं महामंत्री महेश नेमा ने बताया है, कि  बजरिया मंदिर से दोपहर 12 बजे भव्य श्रीरामजी का विजय जुलूस प्रारंभ होगा। जो नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से होता हुआ दशहरा मैदान पहुँचेगा जहाँ पर भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें देश के अलग अलग कोनों से आए हुए  कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। 

हरियाणा से शिव का प्रलयंकारी स्वरूप, मुंबई से  हनुमान जी का दिव्य विराट स्वरूप नाशिक के ढोल, राम दरबार, रावण दल, शेर दल  रमतुला, अखाड़ों का भव्य प्रदर्शन एवं घुड़सवारों का आकर्षक नृत्य एवं शहनाई पार्टी एवं 51 फिट रावण का सतरंगी आतिशबाजी से दहन कार्यक्रम को भव्यता प्रदान 'करेंगे। वहीं शहर सहित आसपास के लगभग 20 अखाड़े के युवा विभिन्न है हैरतअंगेज कर्तव्यों का प्रदर्शन करेंगे।

रात 9 बजे  श्री दुर्गा जी विसर्जन चल समारोह पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होगा जो चल समारोह मार्गो से होता हुआ सुबह करीब 5:00 बजे दशहरा मैदान पहुंचेगी जहां सामूहिक आरती उपरांत दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए बीना नदी एवं सेमरी नदी के चिन्हित घाटों पर ले जाया जाएगा। हिंदू उत्सव समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.