Type Here to Get Search Results !

जब प्रियंका ने चचेरी बहन को किया था सपोर्ट, बोलीं- मेरे होते हुए, कोई मेरे परिवार से पंगा नहीं ले सकता

मन्नारा। चोपड़ा ने 2014 में आई फिल्म ‘जिद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें करणवीर शर्मा और श्रद्धा दास भी थे। उस समय, प्रियंका ने मन्नारा को सपोर्ट किया था जिसका वीडियो वर्तमान में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म ‘जिद’ का प्रमोशन करते हुए प्रियंका मीडिया को यह कहते हुए देखी गई थीं कि जब तक वह है, कोई भी उनके परिवार के साथ पंगा नहीं ले सकता है।

मीडिया इंटरेक्शन के दौरान प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है तो क्या उन्हें लगता है कि मन्नारा को कोई 'गॉडमदर' मिल गई है। इसका कितना फायदा इन्हें मिल सकता है? इसपर प्रियंका ने जवाब दिया, ‘जितना ज्यादा फायदा मैं दे सकती हूं, उतना देने की कोशिश करूंगी’।

दरअसल मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 का हिस्सा हैं। वो सभी के लिए टफ कंटेस्टेंट बनकर सामने आ रही हैं। उनके अलावा घर में मुनव्वर फारूकी भी अच्छा खेल रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा का अपनी चचेरी बहनों परिणीति चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है और वह अक्सर इसके बारे में मुखर रही हैं। कुछ दिन पहले, लव अगेन की एक्ट्रेसने मन्नारा के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें बिग बॉस 17 की जर्नी के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.