Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र को 334 करोड़ 43 लाख के अनेक निर्माण कार्यों की दी सौगात

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र में नर्मदा की अविरल धारा की तरह ही बुधनी विधानसभा क्षेत्र में विकास की बयार बह रही है। उन्होंने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 334 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन तथा लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विकास का कोई घटक अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों का अभाव था। आज सड़क, बिजली,  पेयजल,  सिंचाई,  स्वास्थ्य, शिक्षा,  रोजगार, महिला सशक्तिकरण सहित सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज समाज का हर व्यक्ति सरकार की किसी न किसी योजना से लाभान्वित हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के 53 हजार करोड़ रुपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किए हैं। बुधनी विधानसभा में 264 करोड़ 43 लाख के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया और 71 करोड़ 28 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि बुधनी में 700 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज तथा सलकनपुर में 200 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले देवी लोक के निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर और मंदिर परिसरों को विकसित करने के लिए पातालेश्वर महादेव सतदेव में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। आज बुधनी,  रेहटी, शाहगंज और भेरूंदा नगर परिषद सहित ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन तथा लोकार्पण किया किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और लोगों के कल्याण के लिए धन की कमी नहीं है।  अपने नागरिकों का जीवन खुशहाल और बेहतर बनाने के लिए मैं  निरंतर काम कर रहा हूँ और करता रहूँगा। उन्होंने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र बदल रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिन कार्यों का भूमि-पूजन किया है, को सुनिश्चित करें कि सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और समय सीमा में पूरे किए जाएं, जिससे दीर्घ समय तक लोगों के लिए उपयोगी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.