Type Here to Get Search Results !

राज्य स्तरीय तीरंदाज प्रतियोगिता आयोजित, नो संभागों के 14 वर्ष तक के विद्यार्थी हुए शामिल

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाज प्रतियोगिता 14 वर्षीय बालक एवं बालिका की जिला खेल अधिकारी राजेश यादव की उपस्थिति में आयोजित की गई। प्रतियोगिता की मेजबानी का दायित्व  सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद पुरम बेगमगंज को दिया गया है। संस्था के प्राचार्य प्रकाश शर्मा ने आए हुए कोच एवं अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और मेजबानी का सिर्फ हासिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के नो संभागों के 14 वर्ष के 122 छात्र छात्राएं शामिल हुए और तीरंदाजी के करतब दिखाकर वाह वाही लूटी। यह प्रतियोगिता लगातार 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी जिसमें से चयनित होने वाले 24 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। जहां उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.