छत्तीसगढ़। कोंडागांव नेशनल हाईवे 30 नारंगी नदी पुल के पास बीती रात बैलाडीला से दुर्ग जा रही पायल ट्रेवल्स की यात्री बस हादसे की शिकार हो गई है। वही इस हादसे में 14 लोगों की घायल होने की जानकारी आ रही है। जिनमें से गंभीर रूप से घायल महिला रूपाली भट्टाचार्य पति अरिंदम भट्टाचार्य उम्र 40 वर्ष निवासी बचेली तथा दुर्ग निवासी शेख वकील अहमद उम्र 52 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार जारी है। 21 अक्टूबर को यातायात अधिकारी ज्ञानेश्वर चौहान से मिली जानकारी अनुसार यह हादसा रात लगभग डेढ़ बजे की है। जब बैलाडिला से दुर्ग जाते वक्त नेशनल हाईवे 30 नारंगी नदी पुल के ठीक सामने बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी। घायलों को यातायात पुलिस एवं कोंडागांव कोतवाली पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किया गया है। वहीं बताया जा रहा है मामूली रूप से घायल यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। साथ ही घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं हादसे की जांच की कार्यवाही कोंडागांव पुलिस द्वारा की जा रही है।
FacebookTwitterWhatsAppEmailShare