Type Here to Get Search Results !

धोनी ने डोनाल्ड ट्रम्प के साथ खेला गोल्फ...VIDEO, पूर्व राष्ट्रपति ने माही के लिए मैच की मेजबानी की

न्यूयॉर्क। महेंद्र सिंह धोनी छुट्टी मनाने के लिए परिवार के साथ अमेरिका में हैं। गुरुवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उनके लिए गोल्फ मैच की मेजबानी की। दोनों करीब एक घंटे मैच खेलते रहे।

धोनी-ट्रम्प के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अक्सर गोल्फ खेलते नजर आते हैं।

धोनी 7 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे अल्कारेज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच US ओपन में खेले क्वार्टर फाइनल का मुकाबला भी देखने पहुंचे थे। इसका भी वीडियो और फोटो भी वायरल हुआ। धोनी अपने कुछ दोस्तों के साथ अल्कारेज के पीछे बैठे नजर आए थे। ऑफिशियल ब्रॉडकॉस्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी का वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में धोनी कुछ लोगों से बात करते-करते हंसते नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.