Type Here to Get Search Results !

बारिश मशाल की लौ बुझा सकती है पर दिल की आग नहीं=रघु ठाकुर

कटनी। 9सितंबर आज कटनी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरने में शामिल हुआ। शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों और गणमान्य नागरिक धरने में शामिल रहे। शाम को छै बजे से मशाल जुलूस निकाला जाना था पर शाम चार बजे से जो मूसलाधार बारिश हुई वह अभी 8बजे तक जारी है। सैकड़ों लोग बारिश के रुकने का इंतजार करते टेंट में बैठे रहे और अंत में बारिश की चुनौती स्वीकार कर मशालें लेकर निकल पड़े। 11सितंबर को कटनी बंद रहेगा के नारों के साथ कटनी की सड़कें गूंज उठी।

रघु ठाकुर संरक्षक लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी

आम जनता व्यापारी भाई छात्र किसान मजदूर  सभी हाथ हिलाकर समर्थन कर रहे थे। जन समर्थन बता रहा है कि ग्यारह का कटनी बंद अभूत पूर्व रहेगा।

कटनी खजुराहो संसदीय क्षेत्र का विधान सभा का क्षेत्र है। यहां के सांसद श्री वी डी शर्मा हैं जो मप्र की सरकारी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। और यह दुख व शर्म की बात है कि वे अपने क्षेत्र के साथ न्याय नहीं करा पाते और न ही इसका प्रयास करते हैं। 

कटनी की जनता का संघर्ष जारी रहेगा। मेरी शुभकामनाएं और सहयोग सदेव रहेगा। श्री राजेंद्र सिंह साहित्यकार श्री विंदेश्वरी पटेल श्री चंद्र दर्शन श्री मनोज निगम शकील जावेद सरमन सोनी देवीदीन श्री बाजपेई जी श्रीप्रभात पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.