अंतिम यात्रा में भारी संख्या में हुए लोग शामिल
बेगमगंज। पूर्व कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक व (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामपाल सिंह के मंझले भाई समाजसेवी रुद्रपाल सिंह पटेल का बीमारी के चलते निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक छा गया। जानकारी लगते ही भारी संख्या में लोग उनके निज निवास ग्राम केवट पिपरिया में पहुंचना शुरू हो गए, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे व प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी वहां पर पहुंचे , शुक्रवार की सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई तो विधायक रामपाल सिंह भाई के विछोह में हिचकियों से रोते नजर आए।
![]() |
स्वर्गीय रुद्रपाल सिंह की अंतिम यात्रा |
उल्लेखनीय है कि रामपाल सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं बड़े भाई का पूर्व में निधन हो चुका है और अब मंझले भाई ने भी उनके साथ छोड़ दिया जिसका उन्हें गहरा सदमा लगा है। लोग उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। ग्राम केवट पिपरिया में धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया भारी संख्या में पहुंचे।जनप्रतिनिधि क्षेत्र के राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं साहित्य विभिन्न सामाजिक संगठनों प्रशासनिक अधिकारियों और सभी वर्गों के लोगों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके निधन पर सभी वर्गों के लोग उनके सामाजिक कार्यों का बखान करते दिखाई दिए।