जबलपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के द्वारा शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और स्थानीय समस्याओं, शिकायतों व मॉंगो का निपटारा करने के लिए अधिकारियों के दल को ग्राम पंचायतों में भेजने का अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसमें नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक प्रमुख हैं। उन्होंने जनपद पंचायत पनागर की 31 ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान प्राप्त आवेदन, शिकायतों एवं मॉंगों का निराकरण करने के लिये उन्हें एक पंजी में दर्ज की गई है। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन शुक्रवार को मंगल भवन नगर परिषद पनागर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत की पंजी में दर्ज आवेदनों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद जैन सहित जिला/जनपद/ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
जनसंवाद कार्यक्रम में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिला और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण हुआ
सितंबर 08, 2023
0
Tags