कल सुल्तानगंज के पास सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत। दूसरे का इलाज जारी।
बेगमगंज। खबर सुल्तानगंज से हैं जहा बुधवार के दोपहर सुल्तानगंज से बेगमगंज सड़क पर भगवानसिंह ठाकुर के ढाबा के सामने शराब के नशे में धुत चालक ने दूध वाहन मैजिक से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर पीछे बैठा रामेश्वर यादव करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा वहीं बाइक चालक बृजपाल सिंह यादव मैजिक वाहन में फंसकर करीब 60 फीट दूर तक सड़क पर घिसटता हुआ चला गया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 20 मिनट बाद गाड़ी के नीचे से निकाला। घटना को अंजाम देकर शराबी चालक अंकित रजक मौके से फरार हो गया था। वही पुलिस ने दोनों घायलों को उठाकर सुल्तानगंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर करवा दिया था। सागर से बृजपाल यादव की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने भोपाल की एम्स हॉस्पिटल में रेफर किया जहां बुधवार की देर रात इलाज के दौरान ब्रजपाल यादव की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बृजपाल सिंह यादव अपने वृद्ध मांता पिता का इकलौता सहारा था। जो शराबी मैजिक चालक की लापरवाही के कारण अपनी जान गवा चुका । ब्रजपाल के वृद्ध माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से लापरवाह मैजिक चालक पर सख्त कार्यवाही की मांग की हैं। वही पुलिस का कहना हैं। चालक पर मामला दर्ज कर तलाश की जा रही हैं वाहन को जप्त कर लिया गया हैं।