Type Here to Get Search Results !

गणपति पंडाल की भीड़ में बुरी तरह फंसी फराह खान

मुंबई। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें फराह को भारी भीड़ के बीच में फंसे हुए देखा गया। इसके बाद उनकी टीम उन्हें पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दी।

एक वीडियो में फराह लोगों के बीच फंसी हुई दिखाई दे रही हैं। इतनी भीड़ थी की वह धक्का- मुक्की से काफी परेशान लग रही थीं। उनके अलावा सोनू सूद और शेखर सुमन भी अपनी पत्नियों के साथ श्रद्धालुओं के बीच फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फराह की टीम ने उनका थामे रखा और भीड़ से निकलने में उनकी मदद की।

वहीं दूसरे वीडियो में फराह बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वह कांप रही थीं। उनके साथ मौजूद लोगों ने उनका हाथ पकड़ा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.