Type Here to Get Search Results !

कजलिया मिलन का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया

बेगमगंज। परंपरा और लोक महत्व के साथ भाई चारे और सौहार्द के लिए पहचाना जाने वाला पर्व कजलियां मिलन शहर में हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में गांधी बाजार के विशाल मैदान में धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी नें कानों में कजलियां लगाकर बड़ो नें छोटों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस खास त्योहार को सभी वर्गों ने उत्साह के साथ मनाया। ज्ञात हो कि कजलियां पर्व रक्षाबंधन के दूसरे दिवस मनाया जाता है। लोगों ने कजलियां यानी जवारे हाथ में लेकर अपने परिजनों व सर्व समाज के लोगों और संबंधियों को भेंट कर शुभ कामनाओं के साथ सुखद भविष्य की कामना की गयी। रक्षा बंधन पर्व के दूसरे दिन ही गुरुवार  को कजलियों का पर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय सोलंकी के तत्वाधान एवं पंडित शिवनारायण शास्त्री  पंडित जागेश्वर शर्मा के आचार्यत्व में  मनाया गया।  मंच पर शहर की गंगा जमुनी परंपरा देखने को मिला जहां पर मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शकील खान, पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद का भी सम्मान किया गया। शाम के समय विभिन्न मोहल्लों से एक साथ एकत्र होकर करीब एक सप्ताह पूर्व बोई गई कजलियों ज्वारे महिलाएं अपने सिरों पर रखकर गांधी बाजार पहुंची जहां पर पूजा अर्चना के बाद उन्हें विभिन्न स्थानों पर विसर्जन के लिए ले जाया गया। लोगों ने कजलियों को देवताओं को चढ़ाकर एक दूसरे को दे कर गले लगाया।

पूर्व अध्यक्ष ने नए अध्यक्ष को पगड़ी बांधकर तलवार भेंट करके कार्यभार सौंपा

गांधी बाजार में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ में धार्मिक मंत्रों के उच्चारण के बाद हिंदू उत्साह समिति के संरक्षकों पूर्व अध्यक्षों संचालकों आदि का पगड़ी बांध कर सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन और शेरा मंडलियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। पंडित शिवनारायण शास्त्री ने कजलिया पर्व के धार्मिक महत्व को बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप सोनी शून्य और अभिनव मुंशी एडवोकेट ने किया आभार अध्यक्ष संजय सोलंकी एवं महेश नेमा ने व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.