Type Here to Get Search Results !

हिंदू उत्सव समिति ने किया पुरस्कार वितरण

बेगमगंज। पूर्व वर्ष में हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित श्री गणेश उत्सव श्री नवदुर्गा उत्सव आदि कार्यक्रमों में मूर्ति सज्जा, विद्युत सज्जा, झा़की सज्जा, श्री राम दल, रावण दल, अखाड़े के प्रदर्शन आदि को लेकर गांधी बाजार में पंडित शिवनारायण शास्त्री के आचार्यत्व में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित कर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय राय द्वारा संरक्षकगणों पूर्व अध्यक्षों  आदि का स्वागत उपरांत उनके कर कमलों से पुरस्कार प्रदान कराए गए। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।

गणेश उत्सव  मूर्ति सज्जा मैं प्रथम स्थान

पुरस्कार वितरण

प्रथम स्थान सिद्धी विनायक समिति शिवालय, द्वितीय स्थान जगदीश मंदिर माला फाटक, तृतीय स्थान पलकमति पुलिया  श्री महामृत्युंजय समिति को प्रदान किया गया।

श्री गणेश उत्सव झांकी सज्जा में प्रथम स्थान मंजूषा क्लाथ के पास घोषी मोहल्ला "देवा गणेश उत्सव समिति, द्वितीय स्थान दशहरा मैदान श्री गणेश उत्सव समिति,  तृतीय स्थान ईश्वर नगर चुरक्का को मिला। श्री गणेश उत्सव विद्युत सज्जा में प्रथम स्थान गणेश उत्सव समिति श्याम नगर गुप्ता जी के पास,द्वित्तीय स्थान श्री गणेश उत्सव समिति खि.ना.दास राय साब के पास, तृतीय स्थान, बाल बिहार उत्सव समिति फर्सी रोड, सांत्वना पुरुषकार के रुप में संकट मोचन उत्सव समिति दिग्विजय कालोनी, गणेश उत्सव समिति गम्भीरिया मंदिर,  श्री लम्बोदर उत्सव समिति पुराना  स्टेंड, गणेश उत्सव समिति खि.ना. दास श्री काली जी के पास, गणेश उत्सव समिति कंजी कुआ सद्भावना समिति को प्रदान किया गया।

श्री दुर्गा उत्सव मूर्ति सज्जा प्रथम स्थान दुर्गा उत्सव समिति ईश्वर नगर चुक्का,द्वितीय स्थान दुर्गा उत्सव समिति साई मंदिर टीचर कालोनी, तृतीय स्थान दुर्गा उत्सव समिति पुराना बस स्टैंड ने प्राप्त किया । वहीं झांकी सज्जा में प्रथम स्थान दुर्गा उत्सव समिति ईश्वर नगर चुरक्का, द्वितीय स्थान जगदीश मंदिर माला फाटक तृतीय स्थान दुर्गा उत्सव समिति गणेश मंदिर को प्रदान किया गया।

विद्युत सज्जा में प्रथम स्थान सांई मंदिर टीचर कालोनी, द्वितीय स्थान ईश्वर नगर चुरक्का, तृतीय स्थान गांधी बाजार दुर्गा उत्सव समिति ने प्राप्त किया। 

सांत्वना पुरुस्कार श्री दुर्गा उत्सव समिति बजरिया, दुर्गा उत्सव समिति महादेव पुरा, दुर्गा उत्सव समिति कुआं के पास महादेव पुरा,  दुर्गा उत्सव समिति  कबीट चौराहा, शिव मंदिर मकबरा को दिया गया। वही चल समारोह  श्री गणेश उत्सव में प्रथम आगमन  श्री गणेश उत्सव शिवालय समिति।  श्री दुर्गा उत्सव चल समारोह मैं प्रथम आगमन  काली जी समिति खि.ना.दास को दिया गया वहीं श्री राम दाल रावण दल शेर दल के लिए महादेवपुर की समिति को पुरस्कृत किया गया। विषेश सम्मान सहयोग हिन्दु युवा सेवादल समिति जयकरण लोधी,प्रति वर्ष विशाल भंडारे के लिए टेकरी माता मंदिर, समिति, प्रभुजी नागर की  कथा कि धर्ममय आयोजन करने पर विशेष पुरस्कार  संतोष राय को दिया गया।

विशेष पुरस्कार गौ सेवा के लिए कामधेनु सेवा समिति के राजू सिंह एवं मथुरा प्रसाद को प्रदान किया गया। गर्मियों में पेयजल व्यवस्था श्मशान भूमि की साफ सफाई व अन्य कार्यों के लिए मानव सेवा समिति संतोष जैन कंडया आदि को प्रदान किया गया।

श्री गणेश उत्सव चल समारोह में कार पर मनमोहक झांकी  के लिए  संजू बाबा मित्र मंडली को विशेष पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल के ऋषि राज उदैनिया, विक्रमसिंह  ठाकुर

निर्णायक मंडल एवं सफल संचालन के लिए प्रदीप सोनी शून्य को भी सम्मानित किया गया। नगर की गंगा जमीनी परंपरा को कायम रखते हुए मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शकील खान का भी सम्मान किया गया वहीं कार्यक्रम में पगड़ी बांधने की सेवा देने पर सैयद सफदर अली को भी सम्मानित किया गया। तथा नगर रक्षा समिति के सदस्यों को भी सेवाएं देने पर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के अखाड़ो के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भी उस्ताद खलीफाओं को सम्मान प्रदान किया गया।  पुरस्कार वितरण के अंत में पूर्व अध्यक्ष संजय राय ने सभी का आभार व्यक्त किया तो लोगों से मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए बोलते बोलते उनका गला रुंध गया। यहीं पर उन्होंने नए अध्यक्ष संजय सोलंकी को पगड़ी बंधवाकर कार्यभार सौंपा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.