Type Here to Get Search Results !

कैबिनेट मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

बेगमगंज। सिलवानी विधानसभा से भाजपा विधायक रामपाल सिंह राजपूत को कैबिनेट मंत्री पद का दर्जा मिलने और राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष बनने के बाद बेगमगंज नगर में प्रथम आगवन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी के साथ अगवानी कर भव्य स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए

रामपाल सिंह सर्वप्रथम कोलू घाट मंदिर पर पहुंचे और हनुमान जी की पूजा अर्चना की वहीं पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो गया और सभी ने स्वागत करते हुए वाहनों के काफिले और ढोल घमाकों के साथ नगर प्रवेश कराया श्री सिंह का काफिला जैसे ही चकला नाले के पास पहुंचा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया उसके बाद रायश्री आटा परिवार महेश राय पंकज राय के प्रतिष्ठान पर तो वहीं पार्षद प्रवीण जैन के प्रतिष्ठान पर, त्रिवेणी मंदिर के पास पार्षद ओमकार यादव एवं उनके साथियों द्वारा स्वागत किया गया। इसी दौरान श्री सिंह ने त्रिवेणी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा पलकमती स्थित मां कर्मा बाई प्रतिमा स्थल पर साहू समाज द्वारा गुप्ता हार्डवेयर पर रामस्वरूप गुप्ता एवं उनके साथियों द्वारा तत्पश्चात भाजपा कार्यालय पर नगर मंडल, ग्रामीण मंडल, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, सहित भाजपा के सभी प्रकोष्ठों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

गौरतलब हैं की मध्‍य प्रदेश में तीन माह बाद चुनाव होने है। इसके पहले बीजेपी विधायक रामपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। उन्‍हें राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 2018 से पहले रामपाल सिंह मध्यप्रदेश शासन में मंत्री रह चुके हैं।

मध्य प्रदेश में अगले 3 महीने में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक रामपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। 

उल्लेखनीय है कि रामपाल सिंह राजपूत भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए आए थे स्वागत उपरांत   बैठक में शामिल हुए जहां पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा की गई।

इस अवसर पर  उत्तर प्रदेश के विधायक विनोद शंकर अवस्थी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, बैजनाथ यादव, सुरेश ताम्रकार पंडित लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, बृजेंद्र सिंह बडेदा, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, मेहरबान सिंह लोधी, मोहित सिंह लोधी, भगवान सिंह लोधी, हरगोविंद साहू, राकेश भार्गव, राजेंद्र सोलंकी एड., अजय जैन, बृजेश लोधी, डॉक्टर जितेंद्र सिंह तोमर, गुलाब रजक, हाफिज मो. इलियास, शहादत अली, अजय सिंह जाट, अमर सिंह शाक्य,  रामाधार चौरसिया, गायत्री शोभाराम नगरिया, अमजद अली, हेमंत विश्वकर्मा, लोकराज सिंह ठाकुर, राजीव दुबे, रवि अहिरवार, दिनेश गुप्ता, पूरन अहिरवार, सविता भार्गव, राजकुमारी शाक्य, शारिक शाह खान, घासीराम राज, मयंक सिंघई, राजकुमार जैन, ओपीदुबे, रवि रावत, महेश चंद साहू, जफर मंसूरी, विमल जैन, शुभम दुबे, भगवान सिंह सोलंकी, आदर्श शर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा, गोलू कुराडिया मुकेश पाटकर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.