Type Here to Get Search Results !

विशाल कावड़ यात्रा का सुल्तानगंज में हुई भव्य अगवानी, किया भव्य स्वागत

आज होगा नगर आगमन, हेलीकॉप्टर से होगी शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा*

बेगमगंज। श्री सिद्ध शिवालय से चली कावड़ यात्रा  आज तृतीय पड़ाव पर सुल्तानगंज पहुंची जहां पर करीब 10 हजार कबाड़ियों का भव्य स्वागत के साथ स्वल्पाहार एवं सहभोज कराया गया ।सियरमऊ से सुल्तानगंज तक का रास्ता भगवामय हो गया था। यात्रा में शामिल आस्था के रंग में सराबोर कीर्तन मंडलियां ढोलक, मृदंग बांसुरी, रमला की सुमधुर धुन के साथ राम कीर्तन करते चल रहे हैं। राजस्थान के कलाकारों द्वारा ऊँट पर लोकनृत्य और भजन-कीर्तन से मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा में शामिल मंत्री रामपाल सिंह द्वारा मरभटुआ के प्राचीन शिव मंदिर पर महाजलाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की गई। सल्तानगंज में कावड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा साथ ही मंजीरा बजाकर कावड़ियों का होसला बढ़ाया और कांवड़ियों के साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण किया।

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त क्षेत्रीय विधायक मंत्री रामपाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के करीब 10 हजार कावड़ यात्री नर्मदा का जल लेकर आज सुल्तानगंज पहुंच गए। सुल्तानगंज में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह कावड़ यात्रा बेगमगंज के लिए प्रस्थान करेगी कावड़ यात्रा का घोगरी, कैसलोन तिगड्डा, तुलसीपार, पड़ाझिर मैं भव्य स्वागत किया जाएगा।

शिव भक्त कावड़ियों पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा :- सोमवार की सुबह बेगमगंज के सुल्तानगंज तिगड्डा पर पहुंचेगी। यहां से कावड़ यात्रा की आगवानी हजारों श्रद्धालुओं द्वारा मंत्री रामपाल सिंह की अगवाई में करेंगे साथ ही कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि करण साहू बेगमगंज पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे।

कावड़ यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गाँधी बाजार के शिवालय मंदिर पहुंचेगी। यहां पर शिव अभिषेक होगा। इस अवसर पर मंत्री रामपाल सिंह सहित करीब 10 हजार कावड़ यात्री शिवअभिषेक में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर जगह जगह तोरण द्वार सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई है।

कावड़ यात्रा का  महत्व- कहा जाता है कि जो भी शिवभक्त सच्चे मन से सावन में कांधे पर कांवड़ रखकर बोल बम का नारा लगाते हुए चलता है  काफी पुण्यदायक होता है। इसके हर कदम के साथ एक अश्वमेघ यज्ञ करने जितना फल प्राप्त होता है। सावन में भगवान शिव की भक्ति का महीना है। इस महीने में विभिन्न माध्यमों से भगवान शंकर को प्रसन्न किया जाता है। सावन के महीने में भगवान शंकर के जलाभिषेक का भी विशेष महत्व है। जलाभिषेक से शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। उसके सभी पापों का अंत हो जाता है। उसको जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। मृत्यु के बाद उसके सीधे शिवलोक की प्राप्ति होती है। साथ ही कावड़ यात्रा का एक महत्व यह भी है कि यह हमारे व्यक्तित्व के विकास में सहायक होती है। लंबी कावड़ यात्रा से हमारे मन में संकल्प शक्ति और आत्मविश्वास जागता है। हम अपनी क्षमताओं को पहचान सकते हैं। अपनी शक्ति का अनुमान भी लगा सकते हैं। यही वजह है कि सावन में लाखों श्रद्धालु कावड़ में पवित्र जल लेकर एक स्थान से लेकर दूसरे स्थान जाकर शिवलिंगों का जलाभिषेक करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब सारे देवता सावन में शयन करते हैं तो भोलेनाथ का अपने भक्तों के प्रति वात्सल्य जागृत हो जाता है।

आस्था का पर्व है सावन:- कावड़ यात्रा निकालने के पीछे एक तथ्य यह है कि गंगा भगवान शिव की जटाओं में विराजमान हैं। इसलिए भगवान शंकर को गंगा अत्यंत प्रिय हैं। गंगाजल के अभिषेक से वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं। इसी के साथ दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करने से भगवान आशुतोष भक्त पर प्रसन्न होते हैं और उस पर कृपा करते हुए मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। भारत में श्रावण मास में शिवभक्ति का विराट रूप और आस्था का अनंत प्रवाह कावड़ यात्रा के रूप में दृष्टिगोचर होता है।

उल्लेखनीय  है कि 25 अगस्त को कावड़ यात्रा बंगगगंज के शिवालय मंदिर से प्रारंभ हुई थी यहां से लगभग 7000 कावड़ यात्री रवाना हुए थे जो कि अब बढ़कर करीब 10 हजार से अधिक हो गए हैं। नर्मदा नदीं के बोरास घाट पहुंचे और मां नर्मदा की पूजा अर्चना के बाद नर्मदा जल लेकर वापस आ रहे। यात्रा में शामिल हजारों शिव भक्तों के अलावा ऊंट, घोड़े, दुलदुल घोड़ी, रंगीला राजस्थान की लोकोउत्सव पार्टी के कलाकारों के साथ 50 के करीब रामधुन मंडलियों के भक्त भी साथ-साथ चल रहे हैं। प्रदेश में सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा और अनुशासत्मक यात्रा की अगवानी को लेकर बेगमगंज को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जहां गांधी बाजार स्थित श्री सिद्ध शिवालय मन्दिर में भोलेनाथ के महाजलाभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना होगी फिर महा आरती के बाद शिव भक्त अपने घर को रवाना होंगे।

विशाल कावड़ यात्रा के


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.