Type Here to Get Search Results !

मंत्रालय कर्मचारियों ने फंूका आंदोलन का बिगुल

वल्लभ भवन में आंदोलन के समर्थन में संपर्क अभियान

भोपाल। वेतन विसंगति दूर करने के साथ ही 11 सूत्री मांगों को लेकर मंत्रालय के सारे कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को गेट मीटिंग की। इसमें शामिल कर्मचारियों ने सीएम की घोषणा के बाद भी कतिपय अधिकारियों द्वारा अड़ंगा लगाने पर कहा है कि ऐसे अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। 



मंत्रालयीन कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुभाष वर्मा और अजाक्स अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया की अगुवाई में वल्लभ भवन परिसर में कर्मचारियों की सभा हुई। इसमें कर्मचारियों ने एक सुर में मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की सहमति जताई। इसमें संघ अध्यक्ष सुभाष वर्मा, गजेंद्रपाल सिंह, सुरेशचंद्र ओसले, संजय राठौर, त्रिविजेंद्र प्रसाद पांडे, नवीनता टिकारिया, दिलेन्द्र बैस, कुमुद डोंगरे, निशा गुप्ता, चंद्रकांता, प्रियंका कनोजिया, प्रदीप सेन, आबिद खान, विनोद धाकड़, उमाकांत दीक्षित, राजेन्द्र लोधी, संतोष श्रीवास्तव, उदय बाथम, प्रकाश साधवानी, हेमंत रावत, हेमंत रायकवार, सुनील मड़ावी, अजय जैन, महेंद्र डेहरिया, अशोक पुरकाम, सुनील करेरे, तुषार पंडित, रजनीश श्रीवास्तव आदि थे। 

यह हैं प्रमुख मांगें

  • -अनुभाग अधिकारी, निज सचिव का वेतनमान ग्रेड पे 5400 किया जाए। 
  • -स्टेनो टायपिस्ट के तृतीय समयमान वेतनमान में सुधार किया जाए।
  • -चतुर्थ समयमान वेतनमान में मंत्रालय कर्मचारियों को भी जोड़ा जाए। 
  • -मंत्रालय भत्ते में मूल्य सूचकांक में सुधार, मोबाइल भत्ता दिया जाए।
  • -सहायक ग्रेड-3 को ग्रेड पे 2400 करके पुरानी पेंशन लागू की लाए। 
  • -वर्ष 2016 से पहले की डीपीसी के अनुसार पदोन्नति आदेश जारी हों।
  • -चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति में 2 साल की बढ़ोतरी की जाए।
  • -मंत्रालय कालोनी स्थापना और मंत्री स्थापना के 19 लोगों की नियुक्ति। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.