Type Here to Get Search Results !

गल्ला मंडी उज्जैन मैं संपन्न हुआ भाकियू टिकैत का कार्यकर्ता चिंतन शिबर

महाकाल का धाम संगठन का काम --ठा. राजवीर सिंह जादौन राष्ट्रीय महासचिव 

बड़ी संख्या में प्रदेश संभाग जिले स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता चिंतन में रहे मौजूद 

उज्जैन। भारतीय किसान यूनियन टिकैत का  गल्ला मंडी उज्जैन- मध्य प्रदेश में कार्यकर्ता चिंतन शिविर संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश संभाग जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ता चिंतन शिविर का मुख्य प्रायोजन संगठन विस्तार करना एवं किसानों की समस्याओं का हर स्तर पर निस्तारण कराना है। कार्यकर्ता चिंतन शिविर में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर राजवीर सिंह जादौन साथ में विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश व प्रभारी मध्यप्रदेश गजेंद्र सिंह परिहार ,प्रमुख महासचिव आगरा मंडल जगदीश परिहार  कार्यकर्ता चिंतन शिविर में पहुचे।कार्यकर्ता चिंतन शिबर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ठाकुर राजवीर सिंह जादौन राष्ट्रीय महासचिव ने वर्तमान सरकारों को किसान विरोधी सरकार बताते हुए कहां कि किसानों को अपने हक और अधिकार के लिए संगठित रहना चाहिए क्योंकि संगठन से ही किसान और किसानी जीवित हैं संगठन विस्तार से ही किसान व किसानी का विस्तार संभव है।संगठन बिस्तर के लिए सभी को दिशा निर्देशित भी किया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव को संपूर्ण प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए कार्यक्रम आज आयोजित करने हेतु दिशा निर्देशित किया । पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में प्रदेश प्रवक्ता व मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि संगठन विस्तार के लिए गांव मैं 25 सदस्य बनाना होगा हर गांव स्तर तक पदाधिकारी को पहुंचना होगा और संगठन का विस्तार करना होगा ।वहीं प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने अपने संबोधन में बताया की किसान हित के लिए इस तरह के किसान चिंतन शिबर का आयोजन जनपद व संभाग स्तर पर कर पदाधिकारियों साथ ही किसान सरदारी में संगठन के प्रति जागृति लाने का काम करेंगे और जो भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिशा निर्देशित किया गया है उस पर अमल करते हुए संगठन विस्तार पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

इस अबसर पर ओम पटेल प्रदेश संगठन मंत्री मध्यप्रदेश सुभाष मल्होत्रा प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश,जिला अध्यक्ष उज्जैन सोलंकी राजेश चौधरी युवा संभाग अध्यक्ष उज्जैन,सुरेश पाटीदार जिला अध्यक्ष भोपाल साथ ही

पूरे मध्यप्रदेश से सभी जिला अध्यक्ष संभाग अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी मौजूद रहे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.