Type Here to Get Search Results !

जवान रिलीज से पहले वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख, हाई सिक्योरिटी के बीच फेस कवर करके पहुंचे

मुंबई। शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की रिलीज से पहले वैष्णो देवी दर्शन करने पहुंचे। वे नीले रंग की हुडी में थे, उनका चेहरा पूरी तरह ढका दिख रहा है। उन्होंने चेहरे पर काले रंग का मास्क भी लगाया हुआ है।

शाहरुख के आस-पास सुरक्षाबलों का एक घेरा देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि वे बीती रात ही जम्मू के कटरा पहुंचे। पठान की रिलीज के वक्त भी शाहरुख वैष्णो देवी पहुंचे थे। उस वक्त फिल्म के एक गाने बेशरम रंग पर काफी विवाद हुआ था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के सुरक्षा गार्ड लोगों से फोटोज लेने को मना कर रहे हैं। उनके आस-पास भीड़ देखी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख मंगलवार रात 9.30 बजे कटरा पहुंचे। उन्होंने कुछ देर एक स्थानीय होटल में आराम किया। इसके बाद करीब 11 बजे मंदिर पहुंचकर दर्शन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.