Type Here to Get Search Results !

अमृत महोत्सव को लेकर किया गया पौधारोपण

बेगमगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महाराणा प्रताप गार्डन परिसर  में नगर पालिका परिषद, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिकों द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप कर हरियाली को बढ़ावा देने का काम किया गया। 

पौधारोपण करते हुए

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू ने कहा कि कल्पना कीजिए कि अगर पेड़ वाईफाई सिग्नल देते तो हम कितने सारे पौधे लगाते ताकि हमें मुफ्त में सिग्नल मिल सके। बहुत दुख की बात है कि वे वृक्ष भी हमें निशुल्क  ऑक्सीजन का सृजन करते हैं।

कितना दुखद है कि हम प्रौद्योगिकी के इतने आदी हो गए हैं कि हम अपने पर्यावरण पर होने वाले हानिकारक प्रभावों की अनदेखी करते हैं। केवल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल प्रकृति को नष्ट कर रहा है बल्कि यह हमें उससे अलग भी कर रहा है। इसलिए हमें चाहिए कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि हमें शुद्ध ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में मिल सके।

पौधारोपण कार्यक्रम में  एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एसआर देशमुख, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी,  नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, राकेश भार्गव, शोभाराम नगरिया महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी शाक्य, पार्षद अजय जाट बृजेश लोधी, प्रवीण जैन, राजेश यादव ओमकार यादव, लोक राज सिंह ठाकुर, घासीराम राज, प्रदीप शर्मा पटवारी सहित अन्य पार्षद नगर पालिका कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक महिला पुरुष मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.