भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव के "हर घर तिरंगा" अभियान में आज बुधनी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज ही बुधनी में एक अन्य कार्यक्रम में विकास पर्व के तहत 714 करोड़ 91 लाख की लागत वाले 500 बिस्तर के मेडिकल कॉलेज, 284 करोड़ 16 लाख लागत के बुधनी-भेरूंदा-रेहटी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और रेलवे अंडर ब्रिज 8 करोड़ 15 लाख का भूमि-पूजन करने के बाद एक बड़ी जनसभा में संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्रीमती साधना सिंह, श्री कार्तिकेय चौहान तथा सांसद श्री रमाकांत भार्गव और स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
साईकिल खरीदने के लिये 17 अगस्त को 6वीं और 9वीं कक्षा में दूर से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के खाते में साढ़े 4 हजार रूपये की राशि डाली जायेगी।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्रा, नगरवासी तथा जन-प्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय तथा वंदे-मातरम का उद्घोष करते हुए शामिल हुए। नगरवासियों ने पूरे रास्ते पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिनंदन किया। यात्रा के लिए स्वागत मंचों को फ़ूलों, स्वागत द्वारों और तिरंगे के रंग में रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनका अभिवादन किया।