नगर में रही बम-बम भोले की गूंज*
मंत्री रामपाल सिंह ने हजारो कांवड़ियों के साथ किया महा जलाभिषेक*
![]() |
शिव जी जलाभिषेक करते हुए |
बेगमगंज। नगर में सातवीं बार श्री शिद्ध शिवालय मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए नगर वासियों ने विशेष तैयारियां की थी। हजारों कबाड़ियों द्वारा विधायक रामपाल सिंह की अगुवाई में श्रावण मास आज सोमवार को हजारों शिवभक्त कांवड़ यात्रा के साथ नगर की सड़कों पर कावड़ में नर्मदा जल लेकर बम-बम भोले का जयघोष करते हुए गुजरे तो समूचा गगन मंडल शिवमय हो गया। वहीं डीजे के धुन व धार्मिक भजनों से माहौल धार्मिकमय हो गया। शहर के पुरुष व महिलाएँ अपने अपने घरों से निकलकर कांवड़ियों का नगर में भव्य स्वागत करने के लिए होड़ मची रही। पवित्र श्रावण मास में मंत्री रामपाल सिंह की अगुवाई में हजारों भगवाधारी कांवड़ियों द्वारा बम-बम भोले के जय घोष के साथ संगीतमय भजनों की धुन पर नाचते-गाते जैसे ही नगर में प्रवेश किया। उत्साहित हजारों अद्धालुओं द्वारा पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा से स्वागत करते हुए हर-हर महादेव के जयकारों से आकाश गुंजन कर दिया। साथ ही तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रवीकरण साहू द्वारा हेलीकॉप्टर से सुल्तानगंज क्षेत्र के मरभटुआ मंदिर से कावड़ियों पर बेगमगंज तक पुष्प वर्षा की।
विशालकाय कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जगह- जगह स्वागत और जलपान को व्यवस्था की गई थी। सर्वप्रथम नगर पालिका द्वारा लोहामील तिगड्डा पर स्वागत किया गया। तत्पश्चात हि.उ.स. अध्यक्ष संजय सोलंकी, पार्षद अजय जैन, राजेंद्र सिंह तोमर और सुदर्शन घोषी मित्र मंडली, महिला मोर्चा राजकुमारी शाक्या, विश्वकर्मा समाज चेतराम नगरिया सत्यजीत दुबे शिखर चंद जैन, रामलाल सोनी पार्षद प्रवीण जैन, कुशवाहा समाज ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही नगर में जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए थे। जहां महिलाओं द्वारा मंगल कलश ओर पुष्पवर्षा के साथ विशाल कांवड़ यात्रा की आरती उतारी गई।
![]() |
विशाल कांवड़ यात्रा का, |
कावड़ यात्रा सुल्तानगंज तिगड्ढे से नगर के मुख्य मार्ग पुराना बस स्टैंड गांधी बाजार होते हुए रामपाल सिंह के नेतृत्व में यात्रा गांधी बाजार स्थित श्री सिद्ध शिवालय मन्दिर पहुंची जहां क्षेत्र के विद्वान पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद यजमान रामपाल सिंह व उनके श्रेष्ठ पुत्र दुर्गेशप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, कावड़ समिति अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, कमल सिंह साहू, सुदर्शन घोषी सहित हजारो कांवड़ियों व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ के आसुतोष स्वरूप का जलाभिषेक किया गया।
सातवीं बार इस कार्यक्रम से नगर के लोगों एक धार्मिक खुशी देखने को मिली जिससे पूरा वातावरण शिवमय लग रहा था। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम सौरभ मिश्रा, प्रशासनिक व्यवस्था में लगे रहे। नगर पालिका सीएमओ कृष्णकांत शर्मा, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, थानाप्रभारी संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तेदी से जुटे थे कि किसी प्रकार की अनहोनी न होने पाए। भारी भीड़ के चलते अलसुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए सागर से भोपाल जाने वाले ट्रैफिक को सुल्तानगंज से सिलवानी के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया था। सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन बन्द रखा गया था।