Type Here to Get Search Results !

21 पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन

बेगमगंज। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदोट के संस्था प्रभारी प्राचार्य  अशोक साहू एवं माध्यमिक शिक्षक हेमलता कोरी का जन्म दिन  संस्था में 21 पौधे गमलों में लगाकर मनाया गया ।

जन्मदिन पर पौधे लगाते हुए

संस्था प्राचार्य ने  पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष जीवन-प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है आगे कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए।

हेमलता पंथी  ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल एवं कॉलेज के छात्र यह संकल्प ले की हमें एक पौधा अवश्य लगाना है तो देश हरा भरा हो जाएगा यह केवल सरकार की ही ज़िम्मेदारी नहीं है कि वह शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पोधे लगाए। हमें भी इस ओर काम करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे  व्यायाम शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि  धरती पर जीवन के लालन पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। 

यह हैरत और अफ़सोस की ही बात है कि जिस देश में, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में, उसी समाज में पेड़ कम हो रहे हैं। बदलते दौर के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता टूटने लगा। बढ़ती आबादी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है। जंगल ख़त्म हो रहे हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए हम सभी को मिलकर पौधे लगाने ही होंगे l

इस अवसर पर कुंती सिंह लोधी डॉ, प्रतिभा बागरे ,भानु जायसवाल, आशुतोष श्रीवास्तव जितेंद्र सिंह परमार, कमलेश कुमार अहिरवार, रवि कुशवाहा सोनम लखेरा, चंचल विश्वकर्मा आशीष रजक आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.