Type Here to Get Search Results !

धोनी फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे, एयर होस्टेस ने चॉकलेट के साथ चिट्‌ठी दी

मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ रविवार को इंडिगो की फ्लाइट में अपने टैबलेट में कैंडी क्रश खेलते नजर आए। धोनी इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे। वायरल हुए वीडियो में नजर आता है कि एयर होस्टेस धोनी के पास गई और उन्हें एक नोट (चिट्‌ठी) के साथ चॉकलेट भी ऑफर की। एयर होस्टेस नितिका ने ही इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया।

एयर होस्टेस ने धोनी को मिठाई और चॉकलेट की पेशकश की, धोनी ने 'ओमानी खजूर' का एक पैकेट उठाया। ड्यूटी पर लौटने से पहले एयर होस्टेस ने उनसे बातचीत भी की। कैंडी क्रश एक पजल गेम है। इसमें 3 एक जैसी टाइल को मैच कर के आगे बढ़ना होता है। 2012 में इसे पहली बार मार्केट में लाया गया था। तब से ही बहुत लोकप्रिय है।

धोनी अगला IPL खेलते नजर आ सकते हैं। 29 मई को पांचवी बार IPL खिताब जीतने पर धोनी ने कहा था- अगर आप मौका देखें तो रिटायरमेंट की घोषणा के लिए ये सबसे अच्छा समय है। मेरे लिए सबको धन्यवाद देते हुए रिटायर होना आसान है। जबकि 9 महीने कड़ी मेहनत करना और एक और IPL सीजन खेलना मुश्किल काम है। ये मेरी ओर से तोहफा होगा। ये मेरी बॉडी के लिए आसान नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.