Type Here to Get Search Results !

बुर्का पहनने को लेकर हुई ट्रोलिंग पर जैस्मिन भसीन बोलीं:मस्जिद का नियम फॉलो किया

मुंबई। बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन वेकेशन पर अबू धाबी घूमने गई थीं। इस दौरान वो वहां के शेख जैद मस्जिद पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर मस्जिद का वीडियो शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने अबाया (बुर्का) पहना था। सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स जैस्मिन के बॉयफ्रेंड अली गोनी पर लव जिहाद का आरोप लगाने लगे। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है।

जैस्मिन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा- ‘मैं अबू धाबी के शेख जैद मस्जिद गई थी। वहां पर नियम है कि आपको पूरी तरह से कवर होकर आना होगा। वहां जाने के लिए एक तय ड्रेस कोड है, जिसे मैंने फॉलो किया। मैंने उस जगह को सम्मान देते हुए, वहां के नियम-कानून फॉलो किए। ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह एक पवित्र जगह है और मेरे माता-पिता ने बचपन से यह सिखाया है।’

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.