Type Here to Get Search Results !

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच साथ दिखे विजय- रश्मिका

मुंबई। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले दोनों के ब्रेक-अप की खबरें सामने आई थीं, हालांकि इसी बीच रश्मिका और विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों एक रेस्टोरेंट के अंदर दिखाई दे रहे हैं।

ऐसी अफवाह थी कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी रिश्ते की अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। अब दोनों को एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। विजय और रश्मिका के साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.