Type Here to Get Search Results !

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

बेगमगंज। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष मान सिंह लोधी के नेतृत्व में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की काटी गई आयकर की राशि  की आनलाईन ई फाइलिंग कराने कि मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 असेस्मेन्ट वर्ष 2023-24 मे आपके द्वारा कर्मचारियों का प्रतिमाह वेतन से आयकर काटा जा रहा है उसकी प्रविष्टि संबधित कर्मचारियो के आयकर खातो मे नहीं की गई है। इस कारण फार्म 26 ए एस रिक्त दिखाई दे रहा है। अविलम्ब प्रतिमाह आयकर की काटी गई राशि की ई फाइलिंग कराने की मांग की गई है जिससे कर्मचारी अपना आयकर रिटर्न ई फाइलिंग समय सीमा में करा सके। रिटेन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यदि कर्मचारियों का आयकर रिटर्न समय सीमा मे जमा नही हो पाया एवं यदि आयकर विभाग द्वारा 5000 रुपए या अन्य कोई राशि की पेनाल्टी लगाई जाती है तो इसके लिए आप व्यक्तिगत जिम्मेदार होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मानसिंह लोधी, राजेश पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष अरुण रैकवार, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, राजेन्द्र उदैनिया, ऋषिराज गौर, राजेन्द्र शिल्पकार,

उमाकान्त तिवारी, बलराम विश्वकर्मा, लाल जी शर्मा, जीवन सिंह, दंगल सिंह, राजन देव शर्मा, अनिल सिंह,  देवेन्द्र जैन, देवी सिंह लोधी, सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.