मुंबई। बॉबी देओल ने अपने भतीजे करण देओल की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया। बीते दिन मुंबई के ताज लैंड्स एंड में करण देओल की संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान बॉबी देओल ने अपनी पत्नी तान्या के साथ 90 के दशक के सुपरहिट गाने हमको सिर्फ तुमसे प्यार है पर कपल डांस किया। इसके अलावा बॉबी देओल ने अपने भाई सनी देओल और पिता धर्मेंद्र के साथ भी फिल्म सोल्जर के गाने तेरा रंग बल्ले बल्ले पर भी डांस किया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
बॉबी देओल ने अपनी पत्नी तान्या का हाथ पकड़ के संगीत वेन्यू में एंट्री की। इस दौरान उन्होंने क्रीम कुर्ते के साथ येलो नेहरु जैकेट पहनी थी। वहीं तान्या ने येलो कलर का खूबसूरत चिकनकारी लहंगा पहना। बॉबी देओल ने फिल्म बरसात के साथ डेब्यू किया था।
कपल के डांस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- बॉबी का वो एरा कमाल का था। वहीं, एक यूजर ने लिखा- बहुत प्यारी और सुंदर जोड़ी है आपकी! आप दोनों अच्छा डांस करते हैं। एक यूजर ने लिखा- मजा आ गया, ये मेरे बचपन का फेवरेट गाना है। यादें ताजा हो गईं।