Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण-उन्नयन में तेज़ी लाए : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण एवं उन्नयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी सोमवार को मंत्रालय में शहरी क्षेत्र में स्वीकृत मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण एवं उन्नयन कार्य की समीक्षा कर रहे थे। प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 783 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक हैं। प्रदेश के 16 नगर निगम है, जिनमें प्रमुखता से सर्वाधिक मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की स्वीकृति प्राप्त है।

स्वीकृत संजीवनी क्लीनिक में 172 स्वास्थ्य संस्थाओं का उन्नयन और 611 नवीन संस्थाओं का निर्माण किया जाना है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक एवं पॉली क्लीनिक के निर्माण कार्य की राज्य स्तर से समय-समय पर नियमित रूप से समीक्षा की जाए।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि जिन जिलों में निर्धारित समय पर संस्थाएँ क्रियाशील नहीं होंगी, उन्हें अन्य जिलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। भोपाल एवं रीवा जिलों की प्रगति कम होने के कारण इन जिलों के नगर निगम एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को राज्य स्तर पर बुलाया जाकर पृथक से समीक्षा किये जाने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.